बटाला | आरडी खोसला डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी पर्व मनाया। प्रात:कालीन सभा में सरस्वती वंदना कर विद्या की देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। छात्रों ने कविता, भाषण के माध्यम से बसंत ऋतु का गुणगान किया। प्री-नर्सरी के छात्रों ने पीले वस्त्र धारण कर देवी सरस्वती की पूजा की। स्कूल प्रिंसिपल बिंदू भल्ला ने सबको बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और बताया कि बसंत पंचमी का हमारी संस्कृति से विशेष महत्व है और इस दिन विद्या व संगीत की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ। उनके प्रकट होने से संसार और प्रकृति को वाणी मिली। इस दिन ऋतुराज बसंत का शुभारम्भ होता है तथा प्रकृति को नव जीवन मिलता है। इस दिन बटाला शहर के निवासियों के लिए विशेष महत्व है। इस दिन सति-समाध पर उन्हें नमन करने और श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए विशेष कार्यक्रम करवाया जाता है। स्कूल के चेयरमैन अरविंद खोसला और प्रेजिडेंट अजय खोसला ने बसंत पंचमी की बधाई दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ETeYc
via
आरडी खोसला स्कूल में बच्चों ने पीले वस्त्र पहन बसंत पंचमी मनाई
Reviewed by Dibyendu
on
18:08
Rating:
No comments: