Breaking News

test

इंटर्नल एग्जाम के अंक अपलोड न करने पर रुकेगा रिजल्ट

सीबीएसई ने 12वीं के विद्यार्थियों के इंटर्नल एग्जाम के मार्क्स बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए 7 फरवरी तक का समय दिया है, यह प्रक्रिया पूरा न होने पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम रोक दिया जाएगा। सीबीएसई ने 15 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के संबंध में तमाम स्कूल प्रबंधकों को खास हिदायतें जारी की हैं।

सीबीएसई की ओर से इंटर्नल एग्जाम के अंकों के संबंध में निर्देश जारी किया है। गाइडलाइंस के अनुसार सभी सीबीएसई स्कूलों को अपने विद्यार्थियों के इंटर्नल एग्जाम के अंक बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी, इसकी प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू की जा चुकी है। अंक अपलोड करने की अंतिम तारीख 7 फरवरी रहेगी। बोर्ड के स्पष्ट तौर पर स्कूलों को इस प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए हैं, अगर एक बार किसी स्टूडेंट के अंक अपलोड कर दिए जाते हैं तो उनमें फिर से सुधार करने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। यह अंक केवल ऑनलाइन माध्यम से ही सबमिट किए जाएंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी न करके ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए अंक किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बोर्ड को जिस भी विद्यार्थी के अंक नहीं मिलेंगे, उनका नियमों के अनुसार फाइनल एग्जाम का रिजल्ट रोक दिया जाएगा।

शिक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को लेकर सीबीएसई ने स्कूलों को दी हिदायतें

वेबसाइट से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड | सीबीएसई ने कुछ दिन पहले रेगुलर स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी किए थे। इसी कड़ी में अब प्राइवेट स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने प्राइवेट तौर पर सीबीएसई परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना एप्लीकेशन नंबर या पूर्व रोल नंबर व साल, अपना नाम दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं जबकि प्रेक्टिकल एग्जाम हो चुकी हैं। पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में प्रेक्टिकल और थ्योरी दोनों में 33-33 प्रतिशत अंक लेना जरूरी हैं। बठिंडा जिले में 24 सेंटरों पर बोर्ड एग्जाम होंगे जिनमें 12वीं के अलग-अलग स्ट्रीम के लगभग 14 हजार विद्यार्थी अपीयर होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ohkrsh
via
इंटर्नल एग्जाम के अंक अपलोड न करने पर रुकेगा रिजल्ट इंटर्नल एग्जाम के अंक अपलोड न करने पर रुकेगा रिजल्ट Reviewed by Dibyendu on 18:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.