Breaking News

test

गढ़शंकर की खस्ताहाल सड़कों पर खन्ना ने राज्य मानवाधिकार अायोग को लिखा पत्र

भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर की सड़कों की दयनीय हालत पर लोकहित में प्रदेश मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर सड़कों को जल्द बनवाने की मांग की है। खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि पत्र में अविनाश राय खन्ना ने आयोग को गढ़शंकर सब्जी मंडी, पीडी बेरी स्कूल, डीएवी कॉलेज तथा दीप कॉलोनी की सड़कों का मुख्य तौर पर हवाला देते हुए कहा कि गढ़शंकर आसपास के गांवों के लिए एक व्यापारिक नगर है, जहां प्रतिदिन लोग व्यापार व रोजगार के लिए आते हैं। स्कूलों व कॉलेजों को जाने वाली सड़कें टूटी होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। टूटी सड़कों के कारण जहां दुर्घटनाएं होती हैं वहीं आवाजाई तथा आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। खन्ना ने गढ़शंकर व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को नगर में व्यापार, रोजगार व विद्यार्थियों को पेश आने वाली इन समस्याओं का स्थायी हल करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U8fTs5
via
गढ़शंकर की खस्ताहाल सड़कों पर खन्ना ने राज्य मानवाधिकार अायोग को लिखा पत्र गढ़शंकर की खस्ताहाल सड़कों पर खन्ना ने राज्य मानवाधिकार अायोग को लिखा पत्र Reviewed by Dibyendu on 18:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.