Breaking News

test

डीएवी स्कूल अबोहर और हरीपुरा की टीम ने जीती ओवरऑल ट्राफी

स्थानीय डीएवी कॉलेज में प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार महाजन के निर्देशन में सांस्कृतिक युवक मेला करवाया गया। प्राचार्य डॉ. महाजन ने बताया कि इस मेले के आयोजन का उद्देश्य स्कूलों के बच्चों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जिससे शिक्षा के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों के प्रति भी उनमें रुचि उत्पन्न हो। प्रतिभागिता करना हार-जीत से कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण हैै। कहानी लेखन में एसजीजे डीएवी स्कूल हरीपुरा की नोबलजीत कौर ने प्रथम, ब्रह्म ऋषि मिशन स्कूल के हर्ष ने द्वितीय व डिवाइन लाइट स्कूल की आस्था ने तृतीय, कविता लेखन में एलआरएस डीएवी स्कूल अबोहर के प्रेरित ने प्रथम, नवयुग स्कूल की अनिशा ने द्वितीय, सिंह सभा स्कूल की ऊषा ने तृतीय, कविता-पाठ में सिंह सभा स्कूल की कमलजीत कौर ने प्रथम, एसजीजे डीएवी स्कूल हरीपुरा की अर्पनजोत कौर ने द्वितीय, गुरुनानक एवी पब्लिक स्कूल की निशा ने तृतीय, भाषण में एसजीजे डीएवी स्कूल हरीपुरा की शालू ने प्रथम, एलआरएस डीएवी स्कूल अबोहर की रितिका सिडाना ने द्वितीय, सिंह सभा स्कूल की कीर्ति ने तीसरा, लोकगीत में नवयुग स्कूल के मोनू कुमार ने प्रथम, सिंह सभा स्कूल की अर्शदीप कौर ने द्वितीय, शिवालिक पब्लिक स्कूल के धर्मप्रीत सिंह ने तीसरा, रंगोली में एलआरएस डीएवी स्कूल अबोहर की निहारिका ने प्रथम, इकजोत स्कूल के साहिल ने दूसरा, ब्रह्म ऋषि मिशन स्कूल की नवलीन कौर ने तीसरा, सोलो डांस में ब्रह्म ऋषि मिशन स्कूल की प्रकीरत ने प्रथम, भारतीय हाई स्कूल के मोहित ने दूसरा, गुरुनानक एवी पब्लिक स्कूल के शिवसेन ने तीसरा, ग्रुप डांस में सनबीम पब्लिक स्कूल ने प्रथम, प्रबोध पब्लिक स्कूल ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल ट्रॉफी संयुक्त रूप से एलआरएस डीएवी स्कूल अबोहर, एसजीजे डीएवी स्कूल हरीपुरा ने जीती। डीन ईएमए प्रो. बीएस भुल्लर और प्राचार्य डॉ. महाजन ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

युवक मेला डीएवी कॉलेज अबोहर में मेला, स्टूडेंट्स में लोकगीत, कहानी व निबंध लेखन मुकाबले कराए

अबोहर के डीएवी कॉलेज में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार महाजन व प्रबंधक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abohar News - dav school abohar and haripura team won overall trophy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uS6gmr
via
डीएवी स्कूल अबोहर और हरीपुरा की टीम ने जीती ओवरऑल ट्राफी डीएवी स्कूल अबोहर और हरीपुरा की टीम ने जीती ओवरऑल ट्राफी Reviewed by Dibyendu on 18:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.