Breaking News

test

दुनिया में सबसे खराब ट्रैफिक बेंगलुरू का, साल के 10 दिन जाम में बर्बाद; इतने वक्त में तो फुटबॉल के 139 मैच हो जाते

नई दिल्ली (मुकेश कौशिक).ट्रैफिक के मामले में भारत का बंेगलुरू दुनिया का सबसे खराब शहर है। 2019 में यहां यात्रा के दौरान लोगों ने करीब 243 घंटे जाम में बिता दिए। उन्हें 30 मिनिट का सफर पूरा करने में 71% ज्यादा वक्त लगता है। इतना ही नहीं, खराब ट्रैफिक वाले दुनिया के शीर्ष देशों में मुंबई, पुणे और दिल्ली भी शामिल हैं। नीदरलैंड्स की नेवीगेशन कंपनी टॉम टॉम ने जारी किए सालाना ट्रैफिक इंडेक्स में यह बात सामने आई है।

इसमें मुंबई चौथे, पुणे 5वें और दिल्ली 8वें नंबर पर है। फिलीपींस का मनीला, कोलंबिया का बोगोटा, रूस का मॉस्को; पेरू का लीमा, तुर्की का इस्तांबुल और इंडोनेशिया का जकार्ता भी टॉप-10 में शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लोग अपनी जिंदगी के औसतन 193 घंटे यानी करीब 7 दिन और 22 घंटे का वक्त हर साल जाम के हवाले कर रहे हैं। टॉप-10 में शामिल 4 भारतीय शहरों में सबसे ज्यादा कारें देश की राजधानी दिल्ली में हैं, लेकिन जाम के मामले में यह तीनों से पीछे है।

दुनिया में सालाना 7 दिन 22 घंटे जाम में बर्बाद हो रहे :

  • मुंबई: पीक अवर्स में मुंबई में लोग औसतन 209 घंटे यानी 8 दिन, 17 घंटे ट्रैफिक में बिताते हैं। सबसे ज्यादा 101% भीड़ 9 सितंबर को थी, जबकि सबसे कम 19% भीड़ 21 मार्च, 2019 को।
  • पुणे: पीक अवर्स में लोग सालाना 193 घंटे, यानी 8 दिन, 1 घंटा ट्रैफिक में बिताते हैं। सबसे ज्यादा 93% जाम 2 अगस्त 2019 को, जबकि सबसे कम 30% जाम 27 अक्टूबर को दर्ज किया गया।

बर्बाद वक्त में गेम ऑफ थ्रोन्स के 215 एपिसोड भी देख लेते
रिपोर्ट में ट्रैफिक जाम में बर्बाद वक्त की रोचक तुलना की गई है। इसके मुताबिक बेंगलुरू वाले जाम में बर्बाद वक्त में गेम ऑफ थ्रोन्स के 215 एपिसोड देख लेते। 139 फुटबॉल मैच भी हो जाते।

खराब ट्रैफिक वाले टॉप-10 शहर :

शहर कंजेशन
बेंगलुरू, भारत 71%
मनीला, फिलीपींस 71%
बोगोटा, कोलंबिया 68%
मुंबई, भारत 65%
पुणे, भारत 59%
मॉस्को, रूस 59%
लीमा, पेरू 57%
नई दिल्ली, भारत 56%
इस्तांबुल, तुर्की 55%
जकार्ता, इंडोनेशिया 53%







Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टॉप-10 खराब शहरों में मुंबई, पुणे और दिल्ली भी ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GFmGBf
via
दुनिया में सबसे खराब ट्रैफिक बेंगलुरू का, साल के 10 दिन जाम में बर्बाद; इतने वक्त में तो फुटबॉल के 139 मैच हो जाते दुनिया में सबसे खराब ट्रैफिक बेंगलुरू का, साल के 10 दिन जाम में बर्बाद; इतने वक्त में तो फुटबॉल के 139 मैच हो जाते Reviewed by Dibyendu on 17:43 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.