
वरिष्ठ अकाली नेता चौधरी बिमल कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार ने चाहे अपने मंत्रीमंडल के खर्चों पर ब्रेक नहीं लगाई, बल्कि खाली खजाने का ढिंढोरा पीटते हुए गरीब जनता पर कई तरह के टैक्सों का बोझ जरूर लाद दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव मैनीफेस्टो में गरीब लोगों के कई तरह की सुविधाएं देने के वायदे करके सत्ता में आई कैप्टन सरकार की रग-रग से लोग अब वाकिफ हो चुके हैं। यही नहीं बलाचौर नगर कौंसिल की हदबंदी में जिन लोगों ने अनाधिकारित कॉलोनियों का लाखों रुपया टैक्स भी जमा करवा दिया है, उन्हें भी कौंसिल कार्यालय से एनओसी प्राप्त करने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी की एनओसी में देरी होती है तो संबंधित अधिकारियों की सरकार जवाब-तलबी करे।
चौधरी बिमल कुमार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vsgQkB
via
No comments: