
बठिंडा| बेरोजगार अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर रामां मंडी के गांधी चौंक में शिक्षा मंत्री विजय इन्दर सिंगला और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पूतला फूंक कर प्रदर्शन किया। पिछले चार महीनों से रोजगार देने की मांग को प्रदर्शन कर रहे टैंट पास बेरोजगार अध्यापकों पर संगरूर में कई बार लाठीचार्ज भी हो चुका है। टैंट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन के जिला प्रधान युद्धजीत सिंह, ब्लाक प्रधान गुरप्रीत पक्का कला, ईटीटी के निशान सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से पिछले दिनों ईटीटी उम्मीदवारों के लिए 500 और बीएड पास के लिए 2182 पदों की मंजूरी बेरोजगार अध्यापकों के साथ भद्दा मजाक है, क्योंकि पंजाब में करीब 15 हजार ईटीटी और 50 हजार बीएड टैट पास उम्मीदवार हैं और सरकारी स्कूलों में 50 हजार से अधिक पद अभी भी खाली हैं। इस तरह की मतभेद भरी व सिर्फ खानापूर्ति के लिए की जा रही भर्ती का मकसद आवेदन के नाम पर अध्यापकों से करोड़ों रुपया इकट्ठा कर केवल सरकारी खजाना भरा गया है। बेरोजगार अध्यापकों ने इस बाबत फैसला लिया है कि वह सरकार की इस योजना को सफल नहीं होने देंगे व अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने सरकार के इस फैसले का विरोध करते मांग की कि पदों की संख्या में विस्तार कर सरकारी स्कूलों में खाली पोस्टें भरने के लिए ईटीटी की 12 हजार और बीएड की कम से कम 15 हजार पोस्टों के लिए इश्तिहार जारी किया जाए। वहीं टैंट पास करने के बावजूद हजारों उम्मीदवार नौकरी की प्रतीक्षा करते हुए भर्ती के लिए निर्धारित उम्र व सीमा निकला चुके हैं ऐसे उम्मीदवारों के लिए उम्र की सीमा 37 से 42 साल की जाए। वही बैकलाग ईटीटी की 595, 161 और बैकलाग बीएड की 90 हजार पोस्टों का भी हल निकाला जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31cJRN3
via
No comments: