कांग्रेस के सोशल मीडिया पर उद्घाटन संबंधी पोस्ट करने के 2 घंटे बाद ही भाजपा ने किया पलटवार
कर्ण ढिल्लों बुधवार को सीनियर नेताओं को साथ लेकर कच्चा काॅलेज रोड की गली नंबर 5 में पहुंचे। जहां उन्होंने इंटरलॉक टाइल्स रखकर विकास काम की शुरूआत की। उन्होंने दावा किया कि जिले के हर काम को पहल के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उनके साथ उनके पिता प्रदेश कांग्रेस के वाइस प्रधान केवल ढिल्लों, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा, सीनियर कांग्रेसी नेता राजीव लूबी, पार्षद महेश लोटा, कांग्रेसी नेता डिंपल उपली आदि हाजिर थे। इधर, कांग्रेस के सोशल मीडिया पर उद्घाटन संबंधी पोस्ट करने के 2 घंटे बाद ही भाजपा ने पलटवार शुरू कर दिया।
भाजपा का दावा- 87 दिन पहले ही लग गया था टेंडर|जिला भाजपा के मीत प्रधान नरेंद्र गर्ग ने कहा कि पिछले साल 5 मार्च 2019 को नगर कौंसिल की मीटिंग हुई थी। जिसमें मता नंबर 340 लड़ी नंबर 34 के तहत गली नंबर 2 और गली नंबर 5 में इंटरलॉक टाइल लगाने का पास किया गया था। जिसे नगर काउंसिल की तरफ से प्रवानगी लेकर चंडीगढ़ भेज दिया गया था। वहां से पास होने के बाद 4 नवंबर 2019 को इसका टेंडर लग गया था और इसके ठीक डेढ़ महीने बाद काम शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि गली नंबर 2, गली नंबर 5 में कुल 26 लाख 62 हजार की लागत से इंटरलॉक टाइल लगनी है। जिनमें से गली नंबर 2 का काम पूरा हो चुका है और यह काम बीच में पड़ा था। कांग्रेस की तरफ से रुके हुए काम के बीच में ही उद्घाटन कर दिया गया। यह बेहद गलत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37EouGD
via
काैंसिल चुनाव से पहले विकास पर भाजपा-कांग्रेस में क्रेडिट वाॅर
Reviewed by Dibyendu
on
18:08
Rating:
No comments: