Breaking News

test

बिना नोटिस दिए मकान गिराने गई गमाडा की टीम, आराेप-विरोध कर रही बुजुर्ग पर चढ़ा दी जेसीबी मशीन

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथाॅरिटी (गमाडा) के रेगुलेटरी विंग की ओर से अवैध निर्माण गिराने का काम किया जाता है। लेकिन गमाडा की रेगुलेटरी विंग की बलौंगी में अवैध निर्माण गिराने गई टीम ने एक बुजुर्ग महिला पर जेसीबी मशीन चढ़ा दी। बुजुर्ग महिला प्रकाश कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका हाथ व पैर पर चोट आई है।

बलौंगी निवासी बलजीत कौर की ओर से पुलिस को शिकायत देते हुए बताया गया कि गमाडा के जेई परमिंदर सिंह की ओर से अपने जानकारों को फायदा पहुंचाने के लिए बिना नोटिस दिए हुए उनका मकान गिराया गया।

साथ ही जब गमाडा टीम का नोटिस ना दिए जाने के चलते विरोध किया गया तो जेई परमिंदर सिंह की ओर से उनकी बुजुर्ग सास प्रकाश कौर पर जेसीबी मशीन तक चढ़वा दी गई। साथ ही उनके पति को भी अगवा कर लिया गया।

शिकायतकर्ता बलजीत कौर ने उनके कमरे व दीवार गिराने का कारण बताते हुए कहा कि उनकी जमीन के ठीक साथ जेई के जानकारों की जमीन की हद लगती है। इसके चलते अफसर उसे निजी तौर पर फायदा पहुंचा रहा है।

बलजीत कौर ने बताया कि 22 जनवरी को उसकी सास प्रकाश कौर पर जब जेसीबी मशीन चढ़ाकर उसे घायल किया गया और उसके पति के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे अगवा करने के बाद बेहोशी की हालत में एक सुनसान सड़क पर फेंककर हो गए। राहगीरों की मदद से उसके पति रमेश कुमार व सास को चंडीगढ़ सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज किया गया।

जेई बोले- -सारे आरोप बेबुनियाद...

प्रकाश कौर चाहती हैं कि उनकी जमीन भी एक्वायर की जाए। दोनों गांवों के कानूनगो की मौजूदगी में निशानदेही करवाई गई है। जिस जमीन पर कमरे व दीवार बनी है वह बरियाली में आती है। हमने दीवार तोड़ने से पहले उन्हें बोल दिया था। नोटिस जारी नहीं किया। -परमिंदर सिंह, जेई गमाडा

कब्जा किया जा रहा था, मौके पर पहुंचकर कब्जा रुकवा दिया गया है। दोनों पार्टियों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

हरप्रीत सिंह, केस आईओ थाना बलौंगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - gamada team went to demolish house without giving notice


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36z4t2U
via
बिना नोटिस दिए मकान गिराने गई गमाडा की टीम, आराेप-विरोध कर रही बुजुर्ग पर चढ़ा दी जेसीबी मशीन बिना नोटिस दिए मकान गिराने गई गमाडा की टीम, आराेप-विरोध कर रही बुजुर्ग पर चढ़ा दी जेसीबी मशीन Reviewed by Dibyendu on 18:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.