Breaking News

test

सैनिकों की बदौलत आजादी का आनंद उठा रहे हैं हम : एसडीएम

स्थानीय अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस शानो-शौकत के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान एसडीएम जसबीर सिंह ने तिरंगा झंडा लहराया, जबकि स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। इसके बाद पंजाब पुलिस की टुकड़ी तथा स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट करके तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। एसडीएम जसबीर सिंह ने भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाए गए सं‌विधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देश की एकता तथा अखंडता को कायम रखने के लिए शहीद हुए सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हम उन्हीं की बदौलत ही आजादी का लुत्फ उठा रहे हैं। इस दौरान बीएवी स्कूल, लिटिल स्टार स्कूल नानोवाल बेट, शौर्य इंटरनेशनल स्कूल सयाणा, सरस्वती पब्लिक स्कूल बलाचौर, माउंट कार्मेल स्कूल, एमआर सिटी स्कूल, गर्ल्स स्कूल बलाचौर आदि के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत, गिद्दा, भंगड़ा, डबल शो पेश किए। इसके अलावा विभिन्न दृश्यों को दर्शाती हुईं झांकियां भी निकाली गईं। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम जसबीर सिंह द्वारा शहीद सैनिकों के परिवारों का सम्मान भी किया गया।

मौके पर एडीशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन बलाचौर बलविंदर कौर धालीवाल, नगर कौंसिल के प्रधान नरिंदर घई टिंकू, उपाध्यक्ष कुलदीप कौर सैणी, डीएसपी जतिंदरजीत सिंह, सतपाल, एसएचओ थाना सदर बलाचौर सविंदर पाल सिंह, बीडीपीओ सड़ोआ धर्मपाल, बीडीपीओ बलाचौर सुखदेव सिंह, सीडीपीओ नरेश कौर, रमेश कुमार, परमिंदर मेनका, बॉबी राणा, मंगा राणा, बब्बू राणा, डा. राज कुमार, विजय महेशी, रिक्की बजाज, विजय राणा, अजय मंगूपुर, राजिंदर सिंह शिंदी, विजय मोहन, धर्मपाल, जसविंदर विक्की, चौधरी राम प्रकाश, सुखदेव सैणी, हीरा खेपड़, सतपाल, बलदेव सिंह, कमलजीत, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएम जसबीर सिंह।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Balachour News - we are enjoying freedom due to soldiers sdm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GFDdWd
via
सैनिकों की बदौलत आजादी का आनंद उठा रहे हैं हम : एसडीएम सैनिकों की बदौलत आजादी का आनंद उठा रहे हैं हम : एसडीएम Reviewed by Dibyendu on 18:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.