
बठिंडा| थाना सिविल लाइन के अधीन पड़ते अजीत रोड़ पर एक व्यक्ति से मारपीट करने व उसे डराने धमकाने के आरोप में पुलिस ने सगे भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई र्ह। प्राप्त जानकारी अनुसार अमरिंदर सिंह वासी मॉडल टाउन बठिंडा ने सिविल लाइन पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि बीती 29 जनवरी को बंसत पंचमी के दिन वो अपनी कार में अजीत रोड़ से गुजर रहा था। इस दौरान आरोपी अमित मित्तल तथा दिनेश मित्तल निवासी माॅडल टाउन बठिंडा ने उसकी कार को घेर लिया। जब उसने आरोपियों का विरोध करना चाहा तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसे डराने धमकाने की नियत से अपना पिस्तौल भी उस पर तान दिया। मारपीट की वजह शिकायतकर्ता की कार व आरोपियों के मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया तथा बात मारपीट तक पहुंच गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Of4h2I
via
No comments: