Breaking News

test

अध्यापकों ने सरकार का पुतला फूंका

गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन ने स्टेट कमेटी के आह्वान पर पंजाब सरकार की नीतियों को शिक्षा विरोधी बताते हुए गढ़शंकर में सोहन सिंह व शाम सुंदर के नेतृत्व में सरकार का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन 21 जनवरी से निरंतर किए जा रहे रोष प्रदर्शन की श्रृंखला के तहत किया गया। पुतला फूंकने से पूर्व स्थानीय गांधी पार्क में रोष रैली की गई। वक्ताओं ने सरकार पर स्कूलों को स्मार्ट बनाने की नीति तहत अध्यापकों को लगातार परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा खुद पैसे खर्च कर या लोगों के सहयोग से जो काम किया जा रहा है उसका श्रेय सरकार अपने सिर बांधने जा रही है। उन्होंने अारोप लगाया कि टैट परीक्षा में दूर दराज परीक्षा केंद्र बनाकर नौजवानों को परीक्षा से दूर रखने की साजिश रची गई। नाममात्र पोस्टें निकाल बेरोजगार टैट पास अध्यापकों से भद्दा मजाक किया गया। यूनियन के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह चाहल के खिलाफ जारी मनघड़ंत दोष सूचि वापिस ली जाए। यहां पवन गोयल, सतपाल मिनहास, प्रदीप कुमार, फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रामजीदास, कुलविंदर सहूंगड़ा, दलजीत सिंह, रमन कुमार, पेंशनर्स नेता बलवंत राम, शिंगारा राम भज्जल, सुरजीत सिंह, नरेश कुमार शशिकांत, केशव खेपड़, अमरजीत सिंह बंगड़, बलजीत सिंह, परमिंदर पक्खोवाल आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U5sI6f
via
अध्यापकों ने सरकार का पुतला फूंका अध्यापकों ने सरकार का पुतला फूंका Reviewed by Dibyendu on 18:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.