Breaking News

test

स्ट्रे डॉग ने लड़की को काटा, पांव पर मारे दांत, निगम की टीम नहीं पकड़ सकी कुत्ते को

फेज-4 के मकान नंबर 292 में रहने वाली युवती संदीप कौर पर मंगलवार सुबह पांच स्ट्रे डॉग्स ने हमला कर दिया। संदीप के चिल्लाने की आवाजें सुनकर सड़क किनारे सैर कर रहे बुजुर्ग ने संदीप को बचाया। उन्होंने लाठी दिखाई जिससे स्ट्रे डॉग्स भाग गए। इस घटना के बाद कोठी मालिक त्रिलोक सिंह ने एरिया पार्षद गुरमुख सिंह सोमल को घटना की जानकारी दी। सोमल सिंह ने शिकायत निगम अधिकारियों से की। इसके बाद मंगलवार दोपहर निगम की स्ट्रे डॉग कैचर टीम पीड़ित के घर पहंुची। संदीप कौर ने सारी बात बताई लेकिन निगम की डॉग कैचर टीम को देखकर डॉग्स दूर भाग गए। टीम बैरंग ही लौट आई। संदीप कौर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह ड्यूटी के लिए घर से पैदल निकली थी। घर से मात्र 50 कदम दूर की गई थी कि एक डाॅग ने आकर झपट्टा मारा। वह चिल्लाई तो सड़क पर घूम रहे अन्य चार डॉग्स भी उसकी तरफ तेजी से दौड़े। ये उस पर हमला करने वाले थे कि वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग जिन्होंने हाथ में लाठी पकड़ी हुई थी ने डॉग्स को लाठी दिखाई। इससे कुत्ते भाग गए।

काेठी मालिक त्रिलोक सिंह ने बताया कि डॉग के हमले के बाद वे पीड़ित को फेज-6 सिविल अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसको वैक्सिनेशन दी। त्रिलोक सिंह ने बताया कि स्ट्रे डॉग्स ने रेजीडेंट्स को काफी परेशान कर रखा है। कभी वाहनों के पीछे दौड़ते हैं तो कभी किसी राहगीर पर चुपचाप पीछे से हमला कर देते हैं। कई बार निगम की टीम को बोल चुके हैं लेकिन कोई असर नहीं हुआ। चंद दिनों पहले उनके छोटे बेटे पर भी डॉग्स ने हमलाकर दांत लग दिए थे। वहीं कुछ दिनों पहले फेज-9 और 10 में भी डॉग्स ने एक एनआरआई महिला व एक बच्चे को काट लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - stray dog bites the girl teeth on the leg corporation team could not catch the dog


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38OaB97
via
स्ट्रे डॉग ने लड़की को काटा, पांव पर मारे दांत, निगम की टीम नहीं पकड़ सकी कुत्ते को स्ट्रे डॉग ने लड़की को काटा, पांव पर मारे दांत, निगम की टीम नहीं पकड़ सकी कुत्ते को Reviewed by Dibyendu on 18:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.