Breaking News

test

कैंप में 177 यूनिट एकत्रित, रक्तदानी सम्मानित

उम्मीद फाउंडेशन बटाला ने सीतला मंदिर बटाला में फाउंडेशन के चेयरमैन एडवोकेट सुरेश भाटिया के नेतृत्व में खूनदान कैंप लगाया। शुरुआत आरएसएस के जिला संघ चालक कुलदीप महाजन ने ज्योति प्रज्जवलित करके की।

इस मौके आरएसएस के प्रांत कार्यवाह विजय शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। खूनदान कैंप में 177 यूनिट खून एकत्रित किया गया, जिसे थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों की सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। एडवोकेट सुरेश भाटिया ने बताया कि उम्मीद फाउंडेशन द्वारा यह 14वां खूनदान कैंप लगाया गया है। आरएसएस के प्रांत कार्यवाह विजय शर्मा ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा आपके द्वारा दान किया खून किसी का जीवन बचाने में काम आ सकता है। इस कैंप में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर खूनदान किया। इस मौके बटाला के उद्योगपति सुखजिंदर सिंह, रजत सरीन, मुनीश महाजन, जेएन शर्मा, अशोक अग्रवाल, कृष्ण लाल गुप्ता, राजीव, नागेश, रमेश अग्रवाल, नरेश सानन, परमजीत गिल, अजय, रवि भूषण, हरजीत सिंह भल्ला, ज्ञान चंद, रघुबीर सिंह, डॉ.संजीव भल्ला, दलजीत सूरी, सुदर्शन शिंगारी, विलायती राम, प्यारा सिंह, हरी कृष्ण महाजन, राकेश भट्‌टी, प्रेम बांसल, धीरज कुंदरा, दर्शन भाटिया, गरेश भट्‌टी, मोहन दास, अनिल कुमार, सुशील चौहान, हरिंदर सिंह, अभिनव मल्होत्रा, दीपक भाटिया, नरिंदर त्रिपाठी, दीपक गोयल, पंकज महाजन, रमन तलवार, प्रशांत जोशी, सोनू भाटिया, अनिल शर्मा, कनव भाटिया, अजय अरोड़ा और थैलेसीमिया सोसायटी के सदस्य मौजूद थे।

कैंप में खूनदान करने वालों के साथ फाउंडेशन के समूह सदस्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Batala News - 177 units collected in camp blood donation awarded


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31cWqrG
via
कैंप में 177 यूनिट एकत्रित, रक्तदानी सम्मानित कैंप में 177 यूनिट एकत्रित, रक्तदानी सम्मानित Reviewed by Dibyendu on 18:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.