Breaking News

test

खालिस्तान समर्थकों के नाम पर मांगे 50 लाख सरपंच से कहा-पैसे दो वरना परिवार को मार देंगे

पटियाला/सनोर.पटियाला के बाेलड कलां गांव के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह से खालिस्तान समर्थकों को देने के लिए 50 लाख रुपए फिराैतीमांगी गई है। पैसे न देने पर मुझे और मेरे परिवार काे मारने की धमकी भरा पत्र भेज गया। इसके लिए पैसे दो, तुझे भी ऊंचा ओहदा दिया जाएगा अन्यथा अंजाम भुगतने काे तैयार रहो। ये शिकायत पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह ने पुलिस को दी है।

एसपी सिटी वरुण शर्मा ने बताया कि गुरदीप की शिकायत 28 जनवरी काे मिली थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 48 घंटे में गुरदेव सिंह (35) निवासी बाेलड कलां और चमनप्रीत सिंह उर्फ मनी (32) निवासी जुझार नगर काे गिरफ्तार कर लिया। दाेनाें ट्रैक्सी ड्राइवर बताए जा रहें हैं।

शिकायतकर्ता पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह ने बताया कि उसके नौकर के हाथ दिसंबर में पत्र थमाया गया। इसमें परिवार को मारने की धमकी सहित ₹50 लाख रुपए मांगे गए। दो बार फोन भी अाया था। आखिरी फोन 20 जनवरी को आया जिसमें कहा था कि पैसे दाे नहीं ताे भुगताेगे। पुलिस जांच में जुटी है।

बैंक का कर्ज चुकाने काे मांगी फिराैती
पुलिस पूछताछ में सामने आया के आराेपियाें पर बैंक का कर्जा था। बैंक कर्मचारी उनके घर में चक्कर काटते थे जबकि दाेनाें आराेपी पहले सनाैर में टैक्सी चलाते थे। गुरदीप के नाैकर विजय कुमार काे रास्ते में राेक कर एक पैकेट पकड़ाकर मालिक काे देने काे बाेला जिसमें फिराैती की मांग की गई थी। परिवार काे जान से मारने की धमकी दी गई थी। फिराैती न मिलने पर रिश्तेदार के माेबाइल से गुरदीप सिंह काे धमकाने पर आराेपी पकड़े गए।

खालिस्तान बनाने की धमकी वाली बात की हाे रही जांच
एसपी सिटी वरुण शर्मा ने खालिस्तान बनाने की धमकी पर मांगी गई फिरौती की बात पर कहा कि इस मामले में अभी जांच चल रही है आरोपी 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं जिसके बाद ही कुछ कहा जाएगा फिलहाल जो शिकायत दर्ज करवाई गई थी उसके आधार पर कार्रवाई की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aZ6fh6
via
खालिस्तान समर्थकों के नाम पर मांगे 50 लाख सरपंच से कहा-पैसे दो वरना परिवार को मार देंगे खालिस्तान समर्थकों के नाम पर मांगे 50 लाख सरपंच से कहा-पैसे दो वरना परिवार को मार देंगे Reviewed by Dibyendu on 16:38 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.