Breaking News

test

इंडस्ट्री के लिए सरकार की ओर से दी जाएगी हर सुविधा: तिवारी

मोहाली | शहर में इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं को लेकर भले ही बड़े-बड़े नेता व अधिकारी आते रहे हैं लेकिन यहां हालात सुधरने के बजाय बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सांसद मुनीष तिवारी, कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के साथ इंडस्ट्रियलिस्ट को मिलने के लिए पहंुचे।

सिद्धू ने कहा कि मोहाली को इंडस्ट्रियल हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विकास के लक्ष्य को लेकर इंडस्ट्री की नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाएं भी मोहाली में बढ़ाई जा रही है। सांसद ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र के विकास के लिए सामाजिक व अन्य क्षेत्रों के साथ गठजोड़ बहुत जरूरी है। उनके मिलने से ही संपूर्ण विकास हो सकता है। इंडस्ट्री के लिए हर प्रकार की सुविधा सरकार की ओर से दी जा रही है। को लेकर प्रयास जारी हैं। यदि कोई परेशानी आए तो वे उन्हें संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, इंडस्ट्री एंड काॅमर्स के डायरेक्टर सी सिब्बल तथा लेवर कमिश्नर प्रवीण थिंड सहित अनेक इंडस्ट्रियलिस्ट व कांग्रेसी नेता मौजूद थे। इंडस्ट्रियलिस्ट की ओर से योगेश सागर, संजीव गर्ग, संजीव वशिष्ठ, अनुराग अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - every facility will be provided by the government for the industry tiwari


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RW521A
via
इंडस्ट्री के लिए सरकार की ओर से दी जाएगी हर सुविधा: तिवारी इंडस्ट्री के लिए सरकार की ओर से दी जाएगी हर सुविधा: तिवारी Reviewed by Dibyendu on 18:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.