
बरनाला|डेयरी विकास विभाग के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह के दिशा-निर्देशों व डिप्टी डायरेक्टर जसविन्दर सिंह के आदेशों के अनुसार डीडी-6 स्कीम के अधीन गांव फरवाही में दूध उत्पादक जागरूकता कैंप लगाया। कैंप में डेयरी विकास के इंस्पेक्टर लखमीत सिंह ने आधुनिक शेड व विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस अवसर पर सेवामुक्त चारा विकास अफसर चूहड़ सिंह ने पशुओं की नस्लों, हरे-चारे के बारे में, दूध व दूध से बने पदार्थों की संभाल के बारे में बताया। इस कैंप में विशेष तौर पर बुलाए गए माहिर अनिल कुमार ने एसबीआई आरसेटी में चल रहे ट्रेनिंग व स्कीमों के बारे में व पशु पालन विभाग द्वारा डॉ.जगतार सिंह ने पशु पालन विभाग की स्कीमों के बारे में तथा पशुओं की बीमारियां व समय-समय पर पशुओं की वैक्सीन करवा कर अच्छी नस्ल तैयार करने के बारे में बताया। डेयरी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने डेयरी विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए चल रहे फ्री प्रशिक्षण के बारे व विभाग की अन्य स्कीमों, कर्ज व तथा सब्जियों संबंधी जानकारी दी। इस कैंप में हरविंदर सिंह, राजिंदर सिंह (राजू), राम सिंह, अमनदीप सिंह के अलावा डेयरी विभाग के कर्मचारी मनप्रीत सिंह व मनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U7fypu
via
No comments: