Breaking News

test

भाजपा राम का नाम लेती है तो फॉर्मूले पर सच बोले : शिवसेना

मुंबई/नई दिल्ली .महाराष्ट्र में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के फाॅर्मूले पर भाजपा अाैर शिवसेना के बीच खींचतान साेमवार काे अाैर कटु हाे गई। पहले शिवसेना नेता दिवाकर राउते अाैर फिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। दाेनाें की मुलाकात अलग-अलग हुईं। शिवसेना अाैर भाजपा ने इसे दिवाली पर औपचारिक मुलाकात बताया है। हालांकि, सूत्राें के अनुसार दोनों ने सरकार के गठन पर राज्यपाल से चर्चा की। मुलाकाताें के कुछ देर बाद शिवसेना ने कहा कि अमित शाह अाैर उद्धव ठाकरे के बीच हुए फाॅर्मूले पर भाजपा सच बाेले।


शिवसेना नेता संजय राउत से जब पूछा गया कि अगर भाजपा यह फाॅर्मूला मानने से इनकार कर दे ताे क्या हाेगा, ताे उन्हाेंने कहा, “भाजपा राम का नाम लेती है। अाप राम का मंदिर भी बनाने जा रहे हाे। राम सच बाेलने वाले थे। भाजपा भी इस फाॅर्मूले पर सच बाेले। अाप किसी कागज काे फाड़ सकते हैं, लेकिन इस रिकाॅर्ड काे मिटा नहीं सकते।’ इससे पहले अार्थिक सुस्ती के बहाने केंद्र पर निशाना साधते हुए शिवसेना के मुखपत्र सामना ने सवाल उठाया था, “...इतना सन्नाटा क्याें है भाई?’ इसमें दिवाली पर बाजाराें में पसरी खामाेशी पर सवाल उठाए थे। भाजपा के एक नेता ने कहा कि सामना के इस तीखे संपादकीय अाैर राउत की टिप्पणी ने अमित शाह के मुंबई दाैरे से पहले कटुता बढ़ा दी है। शाह बुधवार काे मुंबई अाने वाले हैं।

भाजपा बोली- शिवसेना को उचित जवाब दिया जाएगा
भाजपा ने महाराष्ट्र में अपने नेतृत्व में सरकार बनने का भराेसा जताया है। पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि कांग्रेस-राकांपा के विपक्षी गठबंधन से ज्यादा सीटें लाकर भाजपा एक बड़े अंतर के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा नेतृत्व ने शिवसेना नेताओं के बयान पर गौर किया है। उन्हें उचित जवाब दिया जाएगा।दाे निर्दलीय विधायकाें किशाेर जाेरगेवार अाैर रवि राणा ने साेमवार काे बिना शर्त भाजपा काे समर्थन देने का एेलान कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If BJP names Ram, then speak truth on formula: Shiv Sena


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MUvA20
via
भाजपा राम का नाम लेती है तो फॉर्मूले पर सच बोले : शिवसेना भाजपा राम का नाम लेती है तो फॉर्मूले पर सच बोले : शिवसेना Reviewed by Dibyendu on 13:44 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.