शिमला.शहर के एक स्कूल की कुछ स्टूडेंटस ने अपने टीचर्स पर ही यौन शोषण का घिनौना आरोप लगाया है। जिस टीचर्स पर आरोप लगायाजा रहा है वह नेशनल अवार्डी बताया जाता है। यह मामला गत 19 तारीख का है।
स्कूल प्रशासन नेइस मामले की रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेज दी है। शिमला के रोहड़ू के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने टीचर पर गलत हरकत करने के आरोप लगाए गए थे। इस संबंध मेंस्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को भी शिकायत की है।
अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जिन स्टूडेंटस ने शिकायत की है उनमें से केवल एक स्टूडेंटस मिली है जो पूरी बात नहीं बता पा रही है। अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
अश्लील हरकत करने और मोबाइल पर गलत फिल्म दिखाने का आरोप
नेशनल अवार्डी टीचर पर आरोप लगाया गया है कि वह स्टूडेंटस से गलत हरकत करता था और वह अपने मोबाइल पर गलत फिल्में दिखाया करता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/349sXPE
via
No comments: