जानकारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर का रिकार्ड ग्रामीणो की मदद से बचा लिया गया परंतु कार्यालय के प्रथम मंजिल में रखा सारा महत्वपूर्ण रिकार्ड जलकर राख हो गया है। जिसमें करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक आग के कारणों का कोई पता नहीं चल रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगजनी की यह घटना गैस हीटर के रेगुलेटर के लीक होने से हुई होगी। जानकारी यह भी है कि जब आगजनी की घटना हुई तब गैस हीटर के सिलेंडर में भी जोरदार धमाका हुआ जिससे आग एकदम फैल गई। देखते ही देखते कार्यालय राख हो गया।
एसडीएम काजा जीवन सिंह नेगी ने बताया कि आगजनी की घटना भवन की प्रथम मंजिल से शुरू हुई। लेकिन ग्राउंड फ्लोर में रखा रिकार्ड ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया है। आगजनी से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NmfNbk
via
एसडीएम काजा का कार्यालय जलकर राख, रिकार्ड भी जला
Reviewed by Dibyendu
on
18:58
Rating:
No comments: