
अमृतसर | उत्तर भारत के प्रसिद्ध हेल्थ सेंर अमनदीप अस्पताल एवं क्लिनिक्स के पठानकोट स्थित अमनदीप अस्पताल में बीते दिन एक साथ 3 बच्चों ने जन्म लिया। गुरदासपुर के निकट एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय मनजीत कौर (नाम बदला हुआ) के जन्मे इन बच्चों में एक बेटा और 2 बेटियां हैं। तीनों बच्चे और उनकी माता बिलकुल स्वस्थ हैं। डॉ. राशि सम्मी, चीफ गाइनिकोलोजिस्ट, अमनदीप अस्पताल, पठानकोट ने बताया कि अस्पताल में थोड़े से अंतराल में ही यह दूसरा मामला है। अस्पताल प्रबंधक विजय थापा ने बताया कि डॉ. राशि सम्मी ऐसे पेचीदा मामलों को हल करने के लिए बहुत अनुभवी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Npu8nm
via
No comments: