Breaking News

test

स्टेट जिम्नास्टिक गेम्स में पटियाला के खिलाड़ियों ने जीते 39 मेडल जीते, 12 खिलाड़ी नेशनल में सिलेक्ट

पिछले सप्ताह जालंधर में हुई पंजाब स्कूल स्टेट जिमनास्टिक चैंपियनशिप में पटियाला के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस चैंपियनशिप में विभिन्न कैटेगरी में पटियाला ने 5 गोल्ड, 13 सिल्वर और 21 ब्रांज मेडल समेत कुल 39 मेडल जीते है। वहीं, अंडर-14 में पटियाला ओवर अॉल विजेता चुना गया।

इस चैंपियशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ी आगरा में होने वाले स्कूल नेशनल गेम्स में सिलेक्ट हो गए है। वहीं यह सभी खिलाड़ी पोले ग्राउंड में कोच बलजीत सिंह की देख रेख में प्रैक्टिस करते हैं। डीएसओ हरप्रीत सिंह हुंदल ने इन सभी खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बधाई दी। अंडर-14 में साहिल ने 3 सिल्वर और ब्रांज, ललित ने 4 ब्रांच, जीवेश ने 1 सिल्वर, आयुष ने 1 ब्रांज जीता। वहीं, अंडर-17 में रविंदर ने 1 गोल्ड, 3 ब्रांज जीता। जबकि अर्शदीप ने 1 सिल्वर जीता। जबकि अंडर-19 में प्रथम ने एक गोल्ड और 5 सिल्वर, अदित ने 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रांज, अमन ने 1 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता। इसी प्रकार गर्ल्स अंडर-14 में संगीता ने 1 ब्रांज जीता। अंडर-17 पुष्पा ने 3 ब्रांज, हर्षिता ने 1 सिल्वर मेडल जीता। अंडर-17 रिदमिक में हर्षिता गुरु ने 3 ब्रांज दामिनी में 2 ब्रांज मेडल जीता।

विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य।

यह खिलाड़ी स्कूल नेशनल के लिए हुए सिलेक्ट

जिमनास्टिक स्कूल नेशनल के लिए अंडर-14 बॉयज में साहिल, ललित, हिम्मत, जीवेश, अंडर-17 में रविंदर, अर्षदीप और अंडर-19 में प्रथम, अदित और अमन शामिल। गर्ल अंडर-17 में हर्षिता गुरु, रिदमिक अंडर-17 में दामिनी शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patiala News - patiala players won 39 medals in state gymnastics games 12 players selected in national


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JvrSK8
via
स्टेट जिम्नास्टिक गेम्स में पटियाला के खिलाड़ियों ने जीते 39 मेडल जीते, 12 खिलाड़ी नेशनल में सिलेक्ट स्टेट जिम्नास्टिक गेम्स में पटियाला के खिलाड़ियों ने जीते 39 मेडल जीते, 12 खिलाड़ी नेशनल में सिलेक्ट Reviewed by Dibyendu on 19:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.