
अमृतसर | शिवसेना हिंद की तरफ से मजीठा रोड में आतंकवाद का पुतला फूंकने के बाद स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करने का ऐलान किया था। मगर इससे पहले ही पुलिस ने शिव सैनिकों को हिरासत में लेकर नजरबंद कर लिया। पुलिस ने पंजाब चेयरमैन अंकित खोसला और पंजाब इंचार्ज अजय कुमार, अशोक जोशी, नितीश, गगन सरीन आदि को नजरबंद किया ताकि शहर की शांति भंग न हो। इस मौके पर गोपाल, पुनीत, चरणजीत शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ozx9Jc
via
No comments: