फिरोजपुर. |भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमल शर्मा का दीपावली के दिन सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि बेटे सुष्मित शर्मा व बेटी शुबरा ने दी।
कमल रविवार सुबह अपने भतीजे अंकित शर्मा के साथ सैर के लिए निकले थे कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अंकित उन्हें तुरंत अस्पताल में लेकर गए जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमल अपने पीछे अपनी पत्नी शशि बाला व 2 बच्चों बेटा सुष्मित व बेटी शुबरा को छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार के समय हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सोनाली जेटली, अन्य नेता व व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pnmgdN
via
भाजपा नेता कमल शर्मा को सैर करते हुए पड़ा दिल का दौरा, पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके थे
Reviewed by Dibyendu
on
18:53
Rating:
No comments: