असल में राजीव काॅलोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वो यहां जब रहती थी तो उसका संपर्क उकलाना के रहने वाले राकेश से हुआ था। इसके बाद वो राकेश के साथ 15 अक्टूबर को उसके मामा के घर चली गई थी। जहां कई दिनों तक रही। महिला ने बताया कि जब वो राकेश के साथ उसके मामा के घर हिसार में रह रही थी, तो उसे पता चला कि राकेश उसके साथ धोखा कर रहा है। राकेश तो पहले ही शादीशुदा है। ऐसे में उसका राकेश के साथ रहने का कोई फायदा ही नहीं है। ऐसे में महिला ने मामले की जानकारी अपने भाई और पिता को दी, जिसके बाद वो उसे लेने के लिए हिसार आ गए। लिहाजा महिला अपने परिवार के साथ यहां वापिस आ गई। जिसके बाद अब राकेश यहां महिला के घर के बाहर आया और महिला व उसके परिवार को फंसाने का डर दिखाकर राकेश ने अपनी गर्दन पर चाकू मार लिया। उसके बाद पुलिस बुलाई ओर उसे अस्पताल ले गई। यहां राकेश ने महिला के भाई पर चाकू मारने का आरोप लगाया। राकेश को सिविल अस्पताल से पीजीआई रैफर किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PoZe0H
via
युवक ने लगाया चाकू मारने का आरोप, महिला बोली खुद मारा
Reviewed by Dibyendu
on
18:58
Rating:
No comments: