Breaking News

test

डेढ़ किलो चरस के साथ टहल और जोगेंद्र गिरफ्तार

जिला कुल्लू पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों में दो व्यक्तियों को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने टीसीपी बजौरा के पास नाके के दौरान एचआरटीसी की बोल्वो बस में एक व्यक्ति की तलाशी करने पर उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई। उक्त व्यक्ति की पहचान टहल सिंह पुत्र सूरत सिंह मौहल कुल्लू के रूप में हुई है।

एक अन्य मामले में मनाली पुलिस ने नेहरू कुंड के पास एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 314 ग्राम चरस बरामद की है। उक्त व्यक्ति की पहचान जोगिंद्रर ठाकुर पुत्र नेक राम बालीचौकी के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में 1.514 किलोग्राम चरस बरामद की है। दोनों के खिलाप एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कार से 2.3 ग्राम चिट्टे और 1.70 लाख की नकदी के साथ अक्षय गिरफ्तार

घुमारवीं| शुक्रवार देर शाम घुमारवीं पुलिस की एक टीम कुठेड़ा सड़क पर गश्त कर रही थी। पन्याला के पास पुलिस ने एक कार को सुनसान जगह पर देखा जिसमें अक्षय बैठा था। वहां खड़े होने का कारण पूछने पर युवक घबरा गया, जिससे पुलिस को उस पर संदेह हो गया। युवक ने वहां से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ड्राइविंग सीट के नीचे फर्श पर बिछे मैट के नीचे से एक पुड़िया और फ्वाॅइल पेपर मिले। पुड़िया खोलने पर उसमें 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वहीं, कार के डैशबोर्ड से 1.70 लाख रुपए की नकदी भी मिली। पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। लिहाजा चिट्टा व नकदी कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक अक्षय को भी गिरफ्तार कर लिया। घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31QIYZd
via
डेढ़ किलो चरस के साथ टहल और जोगेंद्र गिरफ्तार डेढ़ किलो चरस के साथ टहल और जोगेंद्र गिरफ्तार Reviewed by Dibyendu on 18:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.