Breaking News

test

तीन युवकों ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला खत्म की, फायनेंसर के पैसे वापस नहीं करने से परेशान थे युवक

लुधियाना. शहर से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। तीन युवकों ने अपने घर में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक किसी फायनेंसर से युवकों ने पैसे उधार लिए हुए थे जिसे वे वापस नहीं कर पा रहे थे। इसी कारण वे टेंशन में रहते थे।

शहर के गिल रोड के पासईश्वर नगर में एक परिवार के तीन युवकों ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। तीनों कीलाशें आज सुबह पुलिस नेघर में आकर फंदे से नीचे उतारी। इस बारे मेंबताया जारहा है कि ईश्वर नगरमें रहने वाले बुजुर्ग हरजिंदर सिंह73 साल अपने बेटों के साथ रहता है।

बेटों ने ने किसी व्यक्ति सेकुछ पैसे उधार लिए हुए थे, जिसे वहवापस नहीं दे पा रहे थे। जिससे वेबैचेनरहते थे। पिछले शनिवार सेतीनों युवकाें को देखा नहीं जा रहा था।आज जब सुबह कमरे से दुर्गंध फैली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की मलकीत सिंह (40) साल, कुलदीप सिंह (48) और दविंदर (38) साल फंदे परलटके हुए है।पुलिस ने उनकी लाशों को उतार कर अस्पताल में पहुंचाया।जानकारी के मुताबिक तीनों मृतकों का पिता हरजिंदर सिंह चलने फिरने से लाचार है।

जिस मकान में तीनों युवक और उनका पिता रह रहे थे उस मकान मालिक से भी किसी बात परझगड़ा हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में तीन भाईयों ने आत्महत्या की। डेमो फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34c8E3N
via
तीन युवकों ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला खत्म की, फायनेंसर के पैसे वापस नहीं करने से परेशान थे युवक तीन युवकों ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला खत्म की, फायनेंसर के पैसे वापस नहीं करने से परेशान थे युवक Reviewed by Dibyendu on 00:49 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.