
अबोहर| डीएवी स्कूल में वीरवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के 144 वें जन्मोत्सव को सीबीएसई के आदेशों पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। प्रात: कालीन प्रार्थना सभा में प्रिंसिपल स्मिता शर्मा द्वारा सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने व सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूर दर्शिता व उनके आदर्शों को जीवन में ग्रहण करने संबंधी प्रतिज्ञा करवाई गई। प्रिं. स्मिता शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं एकता को संरक्षित और इसे सुदृढ़ करने के साथ ही लोगों में समर्पण की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता का संदेश राष्ट्र और समाज के प्रत्येक हिस्से में पहुंच सके इस हेतु विद्यार्थियों को जागृत करना भी अति आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा कविताएं भी प्रस्तुत की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PwOD46
via
No comments: