सरकारी कॉलेज में पोस्टर मेकिंग मुकाबले में सैनिक सिंह और भाषण में अंकिता तिवारी प्रथम
रोपड़ | सरकारी कॉलेज रोपड़ में प्रिंसिपल डॉ. संत सुरिंदरपाल सिंह की अगुवाई में रेड रीबन क्लब, एनएसएस, एनसीसी व करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस व विजिलेंस अवेयरनेस वीक पर सेमिनार करवाया। अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के सहयोग से करवाए समारोह की शुरुआत में पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग के मुखी डॉ. जगजीत सिंह ने गणमान्यों का स्वागत किया। राष्ट्रीय एकता दिवस तथा बडी प्रोग्राम संबंधी वाइस प्रिंसिपल प्रो. बी.एस सत्याल ने विचार पेश किए। डॉ. शिव कुमार शर्मा एडिशनल डायरेक्टर नाईलैट्स रोपड़ ने विद्यार्थियों को विजिलेंस अवेयरनेस वीक की जानकारी दी। रमेश ठाकुर ने स्किलिंग फॉर लाइवलीहुड विषय की जानकारी दी। भाषण मुकाबलों में अंकिता तिवारी ने पहला, वैभव ने दूसरा, कीरती शर्मा ने तीसरा, लेख में ज्योति कुमारी ने पहला, अंजली ने दूसरा तथा अमनप्रीत सिंह ने तीसरा, स्लोगन में वर्धमान जैन ने पहला, हरप्रीत कौर ने दूसरा व स्किल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान गुरलीन कौर को उत्साहित करने के लिए इनाम दिया गया। पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में सैनिक सिंह ने पहला, मंजू ने दूसरा तथा साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विभिन्न खेल मुकाबलों में विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान संबोधन करते हुए प्रिंसिपल डॉ. संत सुरिंदरपाल सिंह ने इस दिन की महत्ता व शपथ को अपनी जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके डॉ. जतिंदर कुमार ने स्टेज सचिव की भूमिका अदा की।
मैराथन में हिस्सा लेने वालों की मौके पर की रजिस्ट्रेशन
मैराथन की अगुवाई उपमंडल मजिस्ट्रेट रोपड़ हरजोत कौर ने की। उन्होंने खुद भी रेस मुकम्मल की। सहायक कमिशनर इंद्रपाल भी साथ थे। इससे पहले रेस में हिस्सा लेने वालों की मौके पर रजिस्ट्रेशन की गई। इस रेस दौरान सिविल सर्जन एचएन शर्मा, सचिव जिला रेडक्राॅस संजीव बद्धीराजा, जिला खेल अफसर शील भगत, व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। 11 बजे मिन्नी सचिवालय के कमेटी रूम में अधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने, देश की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए अपने आप को समर्पित करने संबंधी एक प्रण भी लिया। इसके अलावा यह प्रण जिले के सभी विभागों, दफ्तर, स्कूल व विद्यक संस्थानों में भी लिया गया।
सरदार पटेल पर प्रश्नोत्तरी मुकाबले में 12वीं की छात्रा किरनदीप कौर विजेता
भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब
सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए सरकारी कन्या स्कूल के मैदान में 12वीं की छात्रा दिलप्रीत कौर द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों, एनएसएस वालंटियरों व सभी स्टाफ मेंबरों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा को कायम रखने के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यार्थी, लेक्चरर व स्कूल के सभी स्टाफ मेंबर उपस्थित थे। इस मौके पर लैक्चरर दया सिंह ने सभी विद्यार्थियों, एनएसएस वालंटियरों व स्टाफ मेंबरों को अपने मनों के अंदर देश की एकता की भावना को कायम रखने की अपील की।
उन्होंेने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के बाद देश की एकता की मजबूती के लिए महान कार्य किया। इस मौके भाई पटेल को समर्पित विद्यार्थियों के भाषण तथा जनरल प्रश्नोत्तरी मुकाबले भी करवाए गए। भाषण मुकाबले में 12वीं कक्षा की छात्रा किरनदीप कौर विजेता रही। इस मौके संगीता गेरां, कर्मजीत सिंह, राजिंदर कुमार, हरमेस लादी, अरुण शर्मा, जवनीत अमृत, नरेश रानी, जीवन ज्योति, मीना कुमारी, सुमन चांदला, राम सिंह, दर्शन सिंह, धनराज सिंह, हिम्मत सिंह, अनामिका शर्मा, मनदीप कौर, गुरदीप कौर, पुष्पा रानी, राजिंदर कौर, सुनीता रानी, रेनू बाला, सुमन तथा प्रवीन उपस्थित थे।
समारोह के दौरान स्कूल की छात्राएं व उपस्थित स्टाफ मेंबर। भास्कर
वाटिका पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम, छात्रों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
नूरपुरबेदी | मधुवन वाटिका पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल प्रियंका सिंह ने बताया कि एकता दौड़ को सुबह 9 बजे डॉ. राकेश राणा व हरी अवतार अध्यक्ष ने रवाना किया। शांति का प्रतीक सफेद कबूतर भी अासमान में छोड़ा गया। विद्यार्थियों को प्रियंका सिंह ने राष्ट्रीय की एकता, अखंडता को बरकरार रखने के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ भी चुकाई।
चेयरमैन अमित चड्ढा ने बच्चों को पटेल के जीवन के बारे में बताया। छात्रों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस मौके स्कूल मैनेजमेंट डायरेक्टर केशव कुमार, दीपिका पुरी, प्रिंसिपल सीनियर मेडल सुरेखा राणा, अमन, मनजीत कौर, अविनाश कुमार, बिमल सैनी, धर्मवीर सिंह, मनप्रीत कौर, मीना, मनदीप, अनु मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर डायरेक्टर केशव कुमार व अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JG6r97
via
रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़े बच्चे
Reviewed by Dibyendu
on
19:03
Rating:
No comments: