
पिछले दिनों सरकार को ब्लेकमेल करने की साजिश के तहत कुछ राइस मिलर्स ने हड़ताल की थी। हमारी मांग है कि पंजाब सरकार एेसे मिलर्स को मुंह न लगाए अौर उसे किसी प्रकार की कोई वार्ता न की जाए क्योंकि पंजाब के सभी राइस मिलर्स उनकी (भारद्वाज ग्रुप) एसोसिएशन के साथ हैं। यह बात राइस मिलर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान ज्ञान चंद भारद्वाज ने कही। उनके नेतृत्व में सोमवार को एक वफ्द सांसद परनीत कौर से उनके अावास में मिला। भारद्वाज ने परनीत कौर को बताया कि जो राइस मिलर्स हड़ताल की नौटंकी कर रहे थे उनकी सिर्फ यह मंशा थी कि इस बार 100 फीसदी नया बारदाना लगाया जाए। इन मिलर्स ने जानबूझ कर राज्य के राइस मिलर्स को सिंगल कस्टडी में माल लगेगा, सेवन ईसी लगने, एफसीअाई में जगह न होने जैसी बातें करके गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जो समझदार राइस मिलर्स थे वह इनकी बातों में नहीं अाए। परिणामस्वरूप इन लोगों को हड़ताल वापस लेनी पड़ी। उन्होंने परनीत कौर से कहा कि वो इस मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात करें अौर उन्हें कुछ मिलर्स की इस घटिया सियासत के बारे में रूबरू करवाएं। वहीं परनीत कौर ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री समेत फूड एंड सिविल सप्लाइज विभाग के मंत्री भारत भूषण अाशु से बात करेंगी अौर किसी भी राइस मिलर को कोई समस्या नहीं अाने देंगी। इस मौके पर सीनियर वाइज प्रधान सतप्रकाश गोयल, विजय गौतम, अमन समाना, सुरिंदर संघा, लाली, सोमनाथ, तरसेम गुप्ता, सोनू, गौरव नाभा, देवीगढ़ से राजू अौर एस पुनिया मौजूद रहे।
परनीत कौर से मुलाकात करते राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JuoDCy
via
No comments: