पट्टी (तरनतारन).सीआईए स्टाफ पट्टी ने मंगलवार को बस स्टैंड के पास एएसआई महिला थानेदार रेणु बाला (48) पत्नी सुरिंदर सिंह को उसके एक साथी निशान सिंह समेत 50 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। 21 दिन की मैडिकल लीव पर गई महिला थानेदार पट्टी के निशान के साथ तरनतारन में हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई करने का काम करती थी। आरोपी का पति भी पंजाब पुलिस में एएसआई है।
फेसबुक से तस्कर निशान के संपर्क में आई
पटियाला के अर्बन स्टेट में तैनात रेणु बाला करीब 4 साल पहले पट्टी के रहने वाले नशा तस्कर निशान सिंह के संपर्क में फेसबुक से आई थी। निशान सिंह वर्दी की आड़ में पंजाब के कई जिलों में बड़ी मात्रा में हेरोइन सप्लाई करता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36j5hdc
via
थानेदार करती थी चिट्टा सप्लाई, पति भी नारकोटिक्स विभाग में एएसआई, गिरफ्तार
Reviewed by Dibyendu
on
18:17
Rating:
No comments: