Breaking News

test

कोठी के गेट को ताला जड़ने पर महिला के खिलाफ दर्ज हुआ केस

फेज-1 में कोठी नंबर-588 जिसको लेकर पुलिस ने पहली मंजिल पर रहने वाली मालकिन की शिकायत पर ग्राउंड फ्लोर की मालकिन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पहली मंजिल पर रहने वाली कुलवीर कौर प|ी अनेक सिंह ने बताया कि कोठी में 30 फीसदी शेयर उनका है। जबकि दूसरी मंजिल पर नाजर सिंह व उनकी प|ी सुनीता रानी रहते हैं और 20 फीसदी शेयर उनका है। जबकि ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली हरसीरत कौर प|ी अजीत पाल का इस कोठी में 50 फीसदी शेयर है। लेकिन हरसीरत कौर कोठी पर पूरा अपना हक जमाती है और कोठी के मेन गेट पर ताला लगा देती है। पीड़ित ने एसएसपी को इसकी शिकायत दी। जिसपर इंक्वायरी के बाद अब फेज-1 थाना पुलिस ने कोठी की पहली मंजिल पर रहने वाली कुलवीर कौर के बयान पर ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली मालकिन हरसीरत कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 290 और 341 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

कोठी के 3 मालिक, ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली महिला ने दी शिकायत

खिड़की से पहली मंजिल पर जा रहे

पीड़ित कुलवीर कौर ने एसएसपी को शिकायत में बताया कि इस कोठी के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली हरसीरत कौर ने मुख्य गेट को ताला लगा दिया और उसके आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर उनका आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया। जिससे उनको पहली मंजिल पर जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर खिड़की नुमा छोटा सा दरवाजा बनाया है और वहां से अपने फ्लोर पर आ जा रहे हैं।

पानी नहीं भरने देती...

पीड़ित ने बताया कोठी की तीनों मंजिलों पर पानी की सप्लाई के लिए ग्राउंड फ्लोर के बैकयार्ड में पानी स्टोरेज टैंक बना है और उनकी मोटर वहां पर खराब हो गई। जब उन्होंने हरनीत कौर से उनको बैकयार्ड में जाने के लिए कहा ताकि वह मोटर ठीक करवा लें तो उनको साफ मना कर दिया। जिससे पानी की काफी किल्लत आ रही है। उन्होंने कई बार हरनीत को इसके बारे आग्रह किया लेकिन उसने जाने नहीं दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Qb9Hq
via
कोठी के गेट को ताला जड़ने पर महिला के खिलाफ दर्ज हुआ केस कोठी के गेट को ताला जड़ने पर महिला के खिलाफ दर्ज हुआ केस Reviewed by Dibyendu on 18:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.