
अमृतसर | डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता के कुशल निर्देशन में किया गया। प्रार्थना सभा में प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत की एकता में ही भारत की प्रगति संभव है। कक्षा 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स ने मिलकर दौड़ लगाई। कक्षा छठी और 7वीं के स्टूडेंट्स ने प्रभात फेरी भी निकाली गई और एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PAuUR1
via
No comments: