Breaking News

test

बड़ी इंडस्ट्रियां एमओयू साइन करके केंद्र से अब मंजूरी की देख रही राह

बड़ी इंडस्ट्री लगाने को हमीरपुर में कई पूंजीपतियों ने विभाग के साथ करीब 2-2 करोड़ का निवेश करने का एमओयू साइन कर लिया है। लेकिन वे अभी भी केंद्र से मंजूरी की राह ही देख रहे। इसके बगैर वे यहां इंडस्ट्री लगाने की शुरूआत करने की हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं।

उन्हें डर है कि कहीं उनकी सब्सिडी पर कोई फर्क न पड़ जाए, सिर्फ बड़सर में एएमसी कंपनी ने मेडिकल मैटरस (गद्दे) की करीब 2 करोड़ से अधिक लगात वाली इंडस्ट्री का काम शुरू हो पाया है। जबकि इसी क्षेत्र में एक सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी, नादौन में बैंबो इंडस्ट्री, डेढ से दो करोड़ की लागत से बसंतम होटल शुरू होना है। जिनकी प्रक्रिया करीब छह माह से अभी तक प्रोसेस में ही है। हालांकि इसके पीछे केंद्र सरकार की उद्योग विकास स्कीम के तहत मंजूरी न मिलने का तर्क दिया जा रहा है।

लेकिन एमओयू साइन के बाद धरातल पर उद्योग लगाने की प्रक्रिया शुरू करने में कोई दिक्कत नहीं होती। मंजूरी तो इनके लोन पर दी जाने वाली सब्सिडी के लिए विभाग के लिए जरुरी प्रक्रिया है।

एक 200 करोड़ का बड़ा उद्योग भी लगाया जाना है

काबिलेगौर है कि हमीरपुर और कांगड़ा में ज्वाइंट रूप से एक 200 से 250 करोड़ का बड़ा उद्योग लगेगा। पंजाब के पूंजीपति इसके लिए तैयार हुए हैं। यहां वे शराब और वीयर की फैक्ट्ररी शुरू करेंगे। लेकिन अभी तय नहीं हुआ कि इनमें से कौन से फैक्ट्री कहां शुरू होगी। काबिलेगौर है कि इस फैक्ट्री को चावल-मक्की की जरुरत रॉ मेटिरियल के रूप में रहती, जो दोनों ही जिलाें में प्रर्याप्त है। हमीरपुर से मक्की टनों के हिसाब से पंजाब के व्यापारी हर साल ले जाते, वहीं कांगड़ा में मक्की के साथ चावल की फसल भी भरपूर होती, इनकी खपत यहीं हो जाएगा करेगी। जबकि इस उद्योग के शुरू हो जाने से हजारों बेराेजगार युवाओं को भी रोजगार मिलेगा, लेकिन अभी तक उद्योगपति केंद्र सरकार से मंजूरी की राह देख रहे हैं।

आईडीसी वाले केस मंजूरी के लिए भेज दिए हैं। शीघ्र ही मंजूरी मिल जाएगी। लेकिन एमओयू साइन के बाद कंपनी काम शुरू कर सकती, बड़सर में मेडिकल गद्दे बनाने का उद्योग शुरू हो गया, कालेअंब में करीब 6 करोड़ का राज होटल शुरू हो गया है। मंजूरी के बाद हमें इनको लोन देने वाले बैंक को सब्सिडी की राशि ही डालनी होती है। प्रत्युष चौहान, प्रबंधक, उद्योग विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - big industries are now looking for approval from the center by signing the mou


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PkClvp
via
बड़ी इंडस्ट्रियां एमओयू साइन करके केंद्र से अब मंजूरी की देख रही राह बड़ी इंडस्ट्रियां एमओयू साइन करके केंद्र से अब मंजूरी की देख रही राह Reviewed by Dibyendu on 18:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.