Breaking News

test

बीआरओ ने छोटादड़ा में वैली ब्रिज का कार्य किया कम्पलीट

मनाली| जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति के उपमंडल स्पीति को जोड़ने वाली सड़क ग्राम्फू काजा मार्ग के छोटादड़ा स्थित वैली ब्रिज के निर्माण कार्य पूरा होने से आम जनता के साथ अब आने वाले समर सीजन में पर्यटकों को भी सहूलियत मिलने वाली है। बीआरओ के कोकसर स्थित डेट के 94 आरसीसी ने कड़ी मेहनत के बाद इस पुल का निर्माण पूरा कर लिया है। 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने बताया कि कई वर्षों से ग्राम्फू काजा सड़क कोकसर से 37 किलोमीटर दूर छोटादडा स्तिथ नाले पर गर्मियों में पानी बढ़ने और बरसात के समय बाढ़ आने से आम जनता के साथ पर्यटकों को भी खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि आगामी समर सीजन में ग्राम्फू काजा मार्ग का सफर सुहाना हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2osYwod
via
बीआरओ ने छोटादड़ा में वैली ब्रिज का कार्य किया कम्पलीट बीआरओ ने छोटादड़ा में वैली ब्रिज का कार्य किया कम्पलीट Reviewed by Dibyendu on 18:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.