Breaking News

test

निगम के बनाए गए पब्लिक स्मार्ट टॉयलेट मैंटेनेंस को तरसे

निगम के बनाए गए पब्लिक स्मार्ट टॉयलेट मैंटेनेंस को तरसे

पंचकूला | पंचकूला में नगर निगम की ओर से बनाए गए पब्लिक टॉयलेट मेंटेन नहीं हो रहे। निगम ने पब्लिक के लिए हर राउंड अबाउट और मार्केट के पास पब्लिक टॉयलेट तो बना दिए है लेकिन उन्हें मेंटेन नहीं किया जा रहा। अभी से ही कुछ टॉयलेट टूटने लगे हैं और जिन्हें स्मार्ट टॉयलेट का दर्जा दिया गया है उन पर तो ताला ही लगा रहता है। जब वहां तैनात कर्मियों से इस बारे में पूछा जाता है तब जाकर ताला खोला जाता है। कंज्यूमर एसोसिएशन पंचकूला की ओर से कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर के मोस्टली टॉयलेट की मैंटेनेंस नहीं हो पा रही है। इस बारे में निगम के अधिकारियों को भी बताया गया था, लेकिन एक्शन नहीं होने पर अब डीसी पंचकूला को भी इस बारे में लिखा गया है। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर भी कुछ प्वाइंट्स बताए हैं जहां पर गारबेज क्लेक्शन टाइम पर नहीं होने से गंदगी रहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2omYazB
via
निगम के बनाए गए पब्लिक स्मार्ट टॉयलेट मैंटेनेंस को तरसे निगम के बनाए गए पब्लिक स्मार्ट टॉयलेट मैंटेनेंस को तरसे Reviewed by Dibyendu on 18:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.