Breaking News

test

दिवाली के मौके पटाखे से झुलसी 11 लोगों की आंखें, 4 की रोशनी वापस लौटने की उम्मीद नहीं, पीजीआई में इलाज

चंडीगढ़(मनोज अपरेजा). दिवाली का पर्व खुशी और हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। लोगों की ओर से लक्ष्मी पूजा की गई और मंदिरों-गुरूद्वारों में जाकर मथा टेका गया। इसी बीच दिवाली के मौके लोगों ने पटाखे चलाए। पटाखे चलाने के दौरान 11 लोगों की आंखें झुलस गई। जिससे उन्हें पीजीआई में इलाज के लिए लाया गया है। इसके अलावा कई लोगों को पटाखे से जलने की खबर मिली है। पीजीआई डॉक्टरों के अनुसार 4 लोगों की आंखों पर ज्यादा चोट लगी है जिस कारण उनकी रोशनी लौटने की उम्मीद कम है।

जिन 4 मरीजों कीआंखों पर ज्यादा चोट आई है उनमें पंजाब से एक,हरियाणा से दो और हिमाचल के सोलन से एक है। इन मरीजों की आंखों कीपीजीआई के एडवांस आई केयर सेंटर में रात को सर्जरी की गई है।

डॉक्टरों का कहना है कि दोपहर बाद इनकी पट्टी खोलने की बाद ही बताया जा सकेगा कि इनका विजन कितना परसेंट वापस आएगा इसके अलावा आठ अन्य की भी आंखें झुलस गई है हालांकि फिलहाल यह लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा अभी मरीजों के आने का सिलसिला जारी है यह आंकड़ा रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक का है। डॉक्टरों का कहना है कि दूरदराज के इलाकों से मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। गौरतलब है कि पीजीआई मैनेजमेंट की ओर से पीजीआई के एडवांस आई केयर सेंटर में शनिवार से मंगलवार तक के लिए 24 घंटे इमरजेंसी मैं डॉक्टर विशेष टीम तैनात की गई है।

इसके अलावा 20 बेड इसके लिए खाली रखे गए हैं पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगत राम ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है कोशिश है कि किसी की आंखों की रोशनी न जाए।

देर रात तक चलाते रहे पटाखे

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पटाखे चलाने के लिए समय सीमा रखी गई थी। शाम 8 से 10 बजे तक पटाखे चलाए जाने के लिए कहा गया था लेकिन रात 2 बजे तक लोग पटाखे चलाते रहे। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से पटाखे चलाने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शाम को झगड़े के कई मामले थाने में पहुंचे

पटाखे चलाने और कई अन्य मामले में हुए झगड़े में कई लोग ट्राईसिटी के थानों में पहुंचे। देर रात तक लोग झगड़ों के मामलों को लेकर आते रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिवाली के मौके पटाखे चलाए। फोटो जसविंदर सिंह


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BKncf4
via
दिवाली के मौके पटाखे से झुलसी 11 लोगों की आंखें, 4 की रोशनी वापस लौटने की उम्मीद नहीं, पीजीआई में इलाज दिवाली के मौके पटाखे से झुलसी 11 लोगों की आंखें, 4 की रोशनी वापस लौटने की उम्मीद नहीं, पीजीआई में इलाज Reviewed by Dibyendu on 22:33 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.