करतारपुर साहिब जाने वाले पहले जत्थे में जाएंगे पूर्व पीएम मनमाेहन, हरसिमरत काैर का नाम भी जत्थे में शामि
जालंधर/नई दिल्ली.करतारपुर काॅरिडाेर से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले पहले भारतीय जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमाेहन सिंह शामिल हाेंगे। केंद्र सरकार के सूत्राें ने बताया कि 575 लाेगाें के पहले जत्थे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अाैर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम भी शामिल है।
भारत ने मंगलवार काे गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले 575 लाेगाें की सूची पाकिस्तान काे साैंपी। सूत्राें ने बताया कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत काैर बादल अाैर पंजाब के सांसद अाैर विधायक भी इस जत्थे में शामिल रहेंगे। पता चला है कि पाकिस्तान सरकार ने एसजीपीसी अाैर डीएसजीएमसी के साथ पंजाब सरकार के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल काे ननकाना साहिब में अखंड पाठ अाैर नगर कीर्तन की इजाजत देने से इनकार कर दिया।
जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह और सेंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी सहित पंजाब सरकार के मंत्री, विधायक, नेता विपक्ष, ब्यूरोक्रेट्स सहित 31 लोगों के नाम जत्थे में शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pnn0Q8
via
No comments: