Breaking News

test

मिठाई कारोबारी ने पत्नी-बेटे को गोली मारने के बाद की खुदकुशी; पत्नी की मौत, बेटा गँंभीर

मालेरकोटला (संगरूर).डिप्रेशन में चल रहे मिठाई कारोबारी व जैन स्वीट्स के पार्टनर विजय जैन ने मंगलवार सुबह घर पर पत्नी और बेटे को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। घटना में पत्नी आशा जैन की मौत हो गई जबकि बेटे साहिल जैन को गंभीर हालत में डीएमसी में भर्ती करवाया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी डिप्रेशन में अक्सर यह कहता था कि जे मैं मर गया तां तुसीं पिच्छों रुल जाओगे। मैं तुहानुं रुलन नईं देना। मैं तुहानुं नाल लै के मरूंगा। ऐसे में घरवालों ने उसका रिवाॅल्वर तक छिपा दिया था।। विजय की मां दर्शना जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा 4 बजे उसके बेटे विजय जैन के बेटे साहिल जैन (14) ने उन्हें घटना की सूचना दी।

लाइसेंसी.32 बोर रिवॉल्वर से पत्नी-बेटे को मारीं गोलियां

दर्शना जैन के अनुसार विजय के पास .32 बोर लाईसेंसी रिवाल्वर थी। रिवाॅल्वर से 6 गोलियां चलाई गईं हैं। दादी ने बताया कि जब उन्होंने अंदर जाकर देखा था तो ग्राऊंड फ्लोर पर बने बैडरूम में उसकी बहू आशा जैन (38) बैड पर खून से लथपथ मृत पड़ी थी। जिसकी बाजू और छात्ती पर गोलियां लगी थीं। जबकि घर की पहली मंजिल पर बने बैडरूम में बेटा विजय (40) बैड से आधा नीचे जख्मी हालत में लटक रहा था। उसकी छात्ती में एक गोली लगी थी। पोते साहिल के भी दो गोलियां लगी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
businessman commits suicide after shooting wife and son


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36fYH7w
via
मिठाई कारोबारी ने पत्नी-बेटे को गोली मारने के बाद की खुदकुशी; पत्नी की मौत, बेटा गँंभीर मिठाई कारोबारी ने पत्नी-बेटे को गोली मारने के बाद की खुदकुशी; पत्नी की मौत, बेटा गँंभीर Reviewed by Dibyendu on 18:17 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.