
अमरगढ़ | जीरी की फसल ज्यादा आ जाने से अनाज मंडी में जगह न होने के करण आढ़तियों को किसानों से जीरी की फसल को नए बस स्टैंड में उतरवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे प्रशासन की अनदेखी के कारण लाखों की लागत से बने हुए बस स्टैंड में जीरी की फसल के ढेर लग चुके हैं। नगर पंचायत दफ्तर के कार्य साधक ऑफिसर राकेश गर्ग ने कहा कि बस स्टैंड में कोई भी आढ़ती और किसान जीरी की फसल नहीं उतार सकते हैं जीरी उतरवाने वाले आढ़ती को नोटिस भेजकर बस स्टैंड की जगह खाली करवा दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3248Cts
via
No comments: