Breaking News

test

सरकार से स्मार्ट फोन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं युवा, वित्त विभाग बता रहा था फंड की कमी

चंडीगढ़. पंजाब में पौने तीन साल से स्मार्ट फोन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सूबे के युवाओं को स्मार्ट फोन वितरित करने के पहले चरण की शुरूआत नवंबर महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में कर दी जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से टेंडर भी आमंत्रित कर दिए गए है। सरकार की ओर से पहले चरण में स्कूलों में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को यह स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण एवं तीसरे चरण में बाकी के युवाओं को फोन दिए जाने है।

पहले स्मार्ट फोन दिए जाने का मामला लटकने के बारे में वित्त विभाग की ओर से सूबे के आर्थिक हालत ठीक नहीं होने का हवाला दे रहे थे। अब दिवाली पर स्मार्ट फोन नहीं दिए जाने पर वित्त विभाग की ओर से कुछ तकनीकी कारण बताए जा रहे है। लेकिन सूत्र बताते है कि जीएसटी का 1800 करोड़ रुपए नहीं मिल पाने की वजह से यह मामला लटक गया था। लेकिन अब सरकार की ओर से स्मार्ट फोन का पहला चरण पूरा करने की पूरी तैयारी है। यह फोन उन छात्राओं को ही दिए जाएंगे जिनके पास अपने स्मार्ट फोन नहीं है।

टेंडर हो चुके हैं आमंत्रित
स्मार्ट फोन बांटने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न मोबाइल कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए जा चुके है। जिसमें कई कंपनियों ने अपनी कोटेशन भी सरकार को भेज दी है। अब सरकार को इन मोबाइल कंपनियों में से अपनी उम्मीद पर खरा उतरने वाला फोन छात्राओं के लिए लेना है।

यह फीचर होंगे फोन में
छात्राओं को दिए जाने वाले स्मार्ट फोन टच स्क्रीन वाले होंगे और इसके अलावा बढ़िया कैमरा, सोशल मीडिया एप्लीकेशन के साथ स्मार्ट फोन में होने वाले बाकी के फीचर भी होंगे। सरकार चाहती है कि बच्चो को इस तरह के फोन दिए जाएं।

कैबिनेट में लग चुकी मुहर
पंजाब सरकार के कैबिनेट की मीटिंग में छात्राओं को स्मार्ट फोन देने के मुद्दे पर मंत्रीमंडल अपनी मुहर लगा चुका है। इसके बाद इस प्रस्ताव को वित्त विभाग के पास भेज दिया गया था। ताकि छात्राओं की संख्या पता लगा कर अपना एस्टीमेट तैयार कर सकें और स्मार्ट फोन ले सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/322SPuU
via
सरकार से स्मार्ट फोन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं युवा, वित्त विभाग बता रहा था फंड की कमी सरकार से स्मार्ट फोन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं युवा, वित्त विभाग बता रहा था फंड की कमी Reviewed by Dibyendu on 17:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.