
अमृतसर | नगर निगम एस्टेट विभाग ने 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाले नगर कीर्तन के रूट से कब्जे हटाए। मेयर-कमिश्नर के आदेशों पर विभाग ने तारा वाला पुल, रेलवे स्टेशन से छेहर्टा बाईं तरफ अतिक्रमण हटाए। इसमें दुकानदारों और रेहड़ी वालों की तरफ से सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान कब्जे में लिया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा और टीम अागे भी अपनी कार्रवाई जारी रखेगी। इससे पहले विभाग ने हाल बाजार, कटड़ा जैमल सिंह, चौक फरीद, हालगेट के बाहर, पिंक प्लाजा, क्विंज रोड, एमएम मालवीय रोड में भी कार्रवाई की। इस मौके पर इंस्पेक्टर चंदर प्रकाश, जूनियर असिस्टेंट परमजीत सिंह, दविंदर भट्टी, सुरिंदर शर्मा, कुलदीप सिंह व अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BZTQcx
via
No comments: