बीती रात मंडी बस अड्डे पर नाबालिगा को टहलते हुए पाया गया। वहां मौजूद लोगों ने नाबालिगा की अजब हरकतों को देखते हुए महिला पुलिस थाना को सूचित किया। महिला पुलिस थाना से पहुंची महिला आरक्षियों ने नाबालिगा से पूछताछ करने के बाद उसे चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने नाबालिगा को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। लेकिन नाबालिगा ने काफी देर तक अपने परिजनों के बारे में नहीं बताया। लंबी पूछताछ के बाद नाबालिगा ने बताया कि वह जिला कुल्लू की रहने वाली है। उसने बाल कल्याण समिति को पिता का फोन नंबर भी बता दिया। इसके बाद नाबालिगा के पिता से संपर्क साधने पर पता चला कि नाबालिगा दिमागी तौर पर परेशान है। नाबालिगा के परिजन बुधवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश होंगे।
चाइल्ड हेल्पलाइन मंडी के समन्वयक अच्छर सिंह ने बताया कि नाबालिगा के परिजनों को बुलाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BZCI6F
via
बाल कल्याण समिति कार्यालय के शौचालय में 3 घंटे बंद रही नाबालिगा
Reviewed by Dibyendu
on
18:57
Rating:
No comments: