
आशा वर्कर और फेसिलिटेटर यूनियन का वफद मनजीत कौर की प्रधानगी में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सतवीर सिंह सीरा को मिला। वफद द्वारा वर्करों की मांगों को संसद में उठाने के लिए आप सांसद भगवंत मान से बैठक का समय लेने के लिए जसवीर सीरा को ज्ञापन सौंपा गया। प्रेस सचिव हरदीप कौर, कर्मजीत सिंह ने कहा कि वर्कर पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है, परंतु सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। जिस कारण वर्करों में सरकार के प्रति रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सांसद भगवंत मान उनकी समस्याओं को ससंद में उठाकर उनका हल करवाएंगे। इस मौके पर गुरप्रीत कौर, रजिंदर कौर, सिंदर कौर, चरणजीत कौर, मनप्रीत कौर, कमलजीत कौर, गुरप्रीत कौर आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BYMAh6
via
No comments: