
श्री गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में श्री गौशाला मैनेजिंग कमेटी द्वारा आयोजित रासलीला के दौरान बुधवार रात्रि श्रीधाम वृंदावन के कलाकारों ने बालकृष्ण की लीलाओं का शानदार मंचन किया। बुधवार रात्रि के आयोजन में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कृष्ण नागपाल, यादव सभा के प्रधान रणवीर यादव, पीरखाना सभा के बाबा मक्खन लाल, रमेश भूकरका, रिटायर्ड बैंक अधिकारी राजेश कटारिया और महेश्वरी सभा के महासचिव दिनेश सोमानी मुख्य अतिथि थे। जिन्होंने दीप प्रज्जवलित कर रासलीला का शुभारंभ किया। श्रीधाम वृंदावन से आए बाल कृष्ण लीला संस्थान के दक्ष कलाकारों ने स्वामी प्रभात कुमार शर्मा के सुपुत्र स्वामी श्याम सुंदर शर्मा छोटे महाराज के कुशल निर्देशन में भगवान कृष्ण के बाल रूप की लीलाओं का सजीव मंचन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34gvAz9
via
No comments: