
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर जीरकपुर में इलेक्ट्रॉनिक शॉप का ताला तोड़कर चोर 60 एलईडी टीवी चोरी कर ले गए। हैरानी की बात ये है कि चोरों ने इतनी बड़ी मात्रा में सामान चुराने में कम से कम आधा घंटा तो लगाया होगा, इसके बावजूद पीसीआर को इसकी भनक नहीं लगी। चोर बेखौफ होकर चोरी की इस वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए। दुकान के मालिक रजत ने बताया कि दुकान के आगे शुक्रवार दिन से ही एक ट्रक खड़ा था। इस लाइन में अक्सर ट्रक खड़े रहते हैं और वह शनिवार तड़के यहां से निकला। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ काम किया। हो सकता है कि उसी ट्रक में यह सारा सामान उड़ाया गया। 6 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का सामान चोरी होने का जब पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। मौके पर एक रिस्ट वॉच भी मिली है। इस बात का अंदेशा है कि वारदात को अंजाम देते समय यह घड़ी किसी चोर के हाथ से गिर गई होगी। एलईडी को ट्रक या किसी बड़ी गाड़ी में लोड करते समय यह घड़ी गिरी हो सकती है। इस चोरी की वारदात से दुकानदारों में काफी रोष है क्योंकि दिवाली पर लाखों रुपए का नुकसान होना और चोरों को कोई सुराग नहीं लगा है। यह दुकान हाईवे पर उस जगह है, जहां 24 घंटे ट्रैफिक चलता है। इसके बावजूद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/364UOlD
via
No comments: