Breaking News

test

महात्मा गांधी ने वल्लभ भाई पटेल को दी थी सरदार की उपाधि

अबोहर|सचखंड कॉन्वेंट स्कूल में प्रिंसीपल एल्वीना डेनियल के नेतृत्व में विशेष प्रात: कालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ गायत्री मंत्र से किया गया। सर्वप्रथम लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर बच्चों को उनके विषय में बताया कि उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड जिले में हुआ था, वह प्रथम गृहमंत्री रहे। वल्लभ भाई पटेल अपने जीवन में गांधी जी से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने किसानों को लगान से मुक्त कराया व उनका उचित नेतृत्व भी किया। गांधी जी ने उन्हें सरदार की उपाधि से संबोधित किया। उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस विषय पर छात्रों ने भी अपने विचार पेश किए। चेयरमैन अशोक आहूजा व प्रबंधक अनु आहूजा ने भी इस विशेष दिवस से बच्चों को अवगत करवाया और सशक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qdGJlj
via
महात्मा गांधी ने वल्लभ भाई पटेल को दी थी सरदार की उपाधि महात्मा गांधी ने वल्लभ भाई पटेल को दी थी सरदार की उपाधि Reviewed by Dibyendu on 19:03 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.