Breaking News

test

अनाज मंडी पटियाला में पांच लाख बैग जमा

अनाज मंडी पटियाला के ट्रांसपाेर्ट ठेकेदार अाैर लेबर ठेकेदार की ढीली कारगुजारी के चलते मंडी में 5 लाख के करीब बैग जमा हाे गया है। इसके चलते फसल लेकर अाने वाले किसानाें काे फसल उतारने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 1 अक्टूबर धान की सरकारी खरीद शुरू हाे गई थी। उसी दिन से शैलर मालिकाें की हड़ताल जारी थी। अब अगर शैलर मालिकाें की हड़ताल खत्म हुई है ताे ठेकेदाराें की ढीली कारगुजारी के चलते हड़ताल जैसे ही हालात पैदा हाे गए हैं। जिसके चलते मंडियाें में ये हालात पैदा हाे गए हैं कि जिस भी भी ध्यान मारा जाए उसी तरफ धान के भरे हुए थैले ही थैले दिखाई देते हैं। लिफ्टिंग न हाेने के कारण मंडी में फसल चाेरी हाेने का खतरा हर समय बना रहता है क्याेंकि गेहूं के सीजन से समय मंडी में से अाढ़तियाें की 10 क्विंटल के करीब फसल चाेरी हाे गई थी। यहां तक के अाढ़ती एसेसिएशन ने अपने स्तर जाे चाैकीदार रखा था, चाेर उसे भी डरा धमकाकर चाेरी करते रहे थे। इसके साथ ही एक बार ताे चाेराें की तरफ से छुरे से मार देने की काेशिश भी की गई थी। इस तरह के हालाताें में फसल की राखी करना भी मुश्किल है।

ठेकेदाराें की बजह से मंडी में बड़ी गिनती में बैग जमा हाे गए : प्रधान हरजीत सिंह

अाढ़ती एसेसिएशन न्यू अनाज मंडी पटियाला के प्रधान हरजीत सिंह शेरु ने कहा कि हर एक सीजन में ही ठेकेदाराें की घटिया कारगुजारी का नतीजा भुगतना पड़ता है। उन्हाेंने कहा कि पिछले गेहूं के सीजन दाैरान भी यही समस्या अाई थी जिसे लेकर दाे बार डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित ने ठेकेदाराें काे नाेटिस भी निकाला था। अब इस बार फिर ठेकेदाराें की बजह से मंडी में बड़ी गिनती में बैग जमा हाे गए हैं।

किसानों को परेशानी नहीं आने देंगे : माेदगिल

अनाज मंडी के इंचार्ज मनू माेदगिल ने कहा कि अगर इस तरह की काेई दिक्कत अा रही है ताे वह इस समस्या का हल तुरंत करवाएंगे। उन्हाेंने कहा कि अाढ़तियाें अाैर किसानाें काे किसी भी किस्म की बिल्कुल भी परेशानी नहीं अाने दी जाएगी।

2.46 लाख एमटी धान खरीद, 315 करोड़ की अदायगी

फतेहगढ़ साहिब | जिले की मंडियों मे विभिन्न एजेंसियों की ओर से 2.46 लाख मीट्रिक टन की धान की खरीद कर ली है। खरीद किए धान पर किसानों को 315 करोड़ की अदायगी भी की है। डीसी डाक्टर प्रशांत कुमार गोयल ने बताया कि खरीद किए धान में मार्कफैड ने 64387 एमटी, पनग्रेन ने 97207 एमटी, पनसप ने 58743 एमटी, वेयरहाउस ने 25760 एमटी, एफसीआई ने 20 एमटी धान खरीदा है।

जिले की मंडियाें में 8 लाख 48 हजार 544 मीट्रिक टन धान की अामद

भास्कर संवाददाता | पटियाला

पटियाला जिले में धान की अामद में काफी तेजी अा गई है। इसके चलते जिले की मंडियाें में अब तक 8 लाख 48 हजार 544 मीट्रिक टन धान की अामद हुई है अाैर इसमें से अब 8 लाख 42 हजार 329 मीट्रिक धान की खरीद की जा चुकी है।

डीसी कुमार अमित ने बताया कि मंगलवार काे जिले की मंडियाें 61423 मीट्रिक टन धान अाया, जिसमें से 61920 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। डीसी ने बताया कि अब तक खरीदे गए धान में से पनग्रेन ने 304862, मार्कफेड ने 214362, पनसप ने 208295, पंजाब राज वेयरहाउस कार्पोरेशन ने 109168 अाैर एफसीअाई ने 2589 मीट्रिक टन धान की खरीद की है जबकि व्यापरियों ने 3053 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। उन्हाेंने कहा कि खरीदे गए धान में से किसानाें काे अब तक 1087.25 कराेड़ रुपए की अदायगी की गई है जाेकि धान की खरीद की 87.71 फीसदी बनती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patiala News - five lakh bags deposited in cereal market patiala


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WqKZtK
via
अनाज मंडी पटियाला में पांच लाख बैग जमा अनाज मंडी पटियाला में पांच लाख बैग जमा Reviewed by Dibyendu on 19:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.