Breaking News

test

बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, एचआरटीसी ने चंडीगढ़ भेजीं डेढ़ दर्जन स्पेशल बसें

फेस्टिवल सीजन खत्म होते ही बिलासपुर बस अड्डे पर पिछले 2 दिनों से पसरा सन्नाटा खत्म हो गया। मंगलवार को बस अड्डे पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें नजर आई। भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एचआरटीसी को बिलासपुर से चंडीगढ़ के लिए एक के बाद एक स्पेशल बसें भेजनी पड़ीं। दोपहर बाद तक ही लगभग डेढ़ दर्जन बसें चंडीगढ़ भेजी जा चुकी थीं।

शिक्षा व रोजगार आदि के चलते बिलासपुर जिला के हजारों लोग बद्दी, नालागढ़, चंडीगढ़ व दिल्ली आदि में रहते हैं। दिवाली और भैया दूज जैसे त्योहारों के चलते लगभग सभी लोग गत शनिवार को अपने घर आए थे। मंगलवार को भैया दूज पर्व की सेलिब्रेशन के फौरन बाद ज्यादातर लोगों ने वापसी की राह पकड़ ली। यात्रियों के अभाव में बिलासपुर बस अड्डे में पिछले 2 दिनों से एक तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था, लेकिन मंगलवार को दिन भर चहल-पहल लगी रही। गंतव्य पर जाने के लिए सुबह से शुरू हुआ लोगों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला शाम तक जारी रहा।

बिलासपुर बस अड्डे पर भीड़ का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बसों में जगह न मिलने की वजह से कई लोगों ने टैक्सियों का सहारा लेना ही ठीक समझा। सबसे अधिक डिमांड चंडीगढ़ के लिए थी। मंडी, कुल्लू व मनाली की ओर से चंडीगढ़ जाने वाली एचआरटीसी की बसें पीछे से ही हाउस फुल थीं। ऐसे में यात्रियों की संख्या व डिमांड के आधार पर स्पेशल बसें भेजी जाती रहीं। दोपहर बाद तक बिलासपुर से चंडीगढ़ के लिए एचआरटीसी की लगभग डेढ़ दर्जन स्पेशल बसें भेजी जा चुकी थीं।

बिलासपुर बस अड्डे पर बसों के इंतजार में खड़े लोग।

ऊना में एचआरटीसी ने चलाई 30 स्पेशल बसें

ऊना| ऊना में भी यात्री चंडीगढ़, मोहाली, दिल्ली, होशियारपुर, लुधियाना और जालंधर के लिए बसों का इंतजार करते दिखे। चंडीगढ़ और बद्दी के लिए काउंटर पर ज्यादा भीड़ रही। जिसके मद्देनजर एचआरटीसी के स्थानीय डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए 30 स्पेशल बसें चलाईं। इनमें 15 बसें चंडीगढ़, 10 बद्दी और 5 बसें होशियारपुर के लिए भेजी गई। ऊना डिपो के आरएम जगन्नाथ ने यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, खुद बस स्टेंड पर मोर्चा संभाले रखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kullu News - crowd gathered at bus station hrtc sent one and a half dozen special buses to chandigarh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36h1Fse
via
बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, एचआरटीसी ने चंडीगढ़ भेजीं डेढ़ दर्जन स्पेशल बसें बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, एचआरटीसी ने चंडीगढ़ भेजीं डेढ़ दर्जन स्पेशल बसें Reviewed by Dibyendu on 18:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.