
श्री गौशाला मैनेजिंग कमेटी द्वारा गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रात्रि सवा 8 से 11 बजे तक गौशाला प्रांगण में किया जा रहा है। प्रथम दिन मुख्यातिथि धनपत राय सियाग, विजयलक्ष्मी भादू, कांग्रेस कमेटी के प्रधान मोहन लाल ठठई, सत्यनारायण गोयल, राज कुमार कौंडल आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कृष्ण रासलीला का आरंभ करवाया। इस दौरान मुख्यातिथि यों ने श्री राधा-कृष्ण की आरती उतारी और माल्यार्पण किया। मुख्यातिथि यों ने कहा कि गौशाला मैनेजिंग कमेटी की ओर से अपनी संस्कृति व संस्कारों को जिंदा रखने के लिए पिछले 10 वर्षों से श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। आजकल युवा पीढ़ी टीवी पर आने वाले सीरियलों से पर भ्रमित हो रही है। श्री कृष्ण जी द्वारा रचाई गई रासलीला में केवल प्रेम ही था, उसमे वासना कहीं भी नजर नहीं आती थी। सीरियल तो साल या दो साल ही चलते हैं लेकिन श्री कृष्ण रासलीला पिछले 500 वर्षों से निरंतर चल रही है। बाल कृष्ण लीला संस्थान वृंदावन के कलाकारों ने गजब की कलाकारी दिखाते हुए लोगों का मन मोह लिया। पहले दिन कृष्ण रासलीला का संक्षिप्त परिचय करवाने के बाद कंस द्वारा अपने पिता अग्रसेन, देवकी व वासुदेव को विवाह के बाद आकाशवाणी से डर कर जेल में डालने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। रासलीला में उपस्थित मुख्यातिथि यों ने गौशाला को यथासंभव आर्थिक सहयोग दिया। गौशाला मैनेजिंग कमेटी की ओर से सभी मुख्यातिथि यों को दौशाला ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौशाला मैनेजिंग कमेटी के प्रधान फकीर चंद गोयल, महासचिव राकेश कलानी, कैशियर नरेश पाल बांसल, कमल मित्तल, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान अनिल नागौरी, पुरुषोत्तम मित्तल, जगत पेड़ीवाल, वासुदेव गुप्ता, कैलाश गुप्ता आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qZbqvb
via
No comments: